मध्यप्रदेश ने कर्नाटक को 6-1 से हराया

Edited By ,Updated: 21 Apr, 2017 03:51 PM

hockey championship

मध्यप्रदेश अकादमी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 7वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरूष हॉकी चैंपियनशिप ए डिवीजन मुकाबले में कर्नाटक...

भोपाल: मध्यप्रदेश अकादमी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 7वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरूष हॉकी चैंपियनशिप ए डिवीजन मुकाबले में कर्नाटक को 6-1 से पीट दिया।  यहां भोपाल के ऐशबाग स्टेडियम में हुए ए डिवीजन मुकाबलों में पूल सी में मध्यप्रदेश अकादमी ने हॉकी कर्नाटक को एकतरफा अंदाज में 6-1 से हराया। 

एमपी के लिए जय राठौर(7वें), सुहेल जफर(22), मो. अलिशान(52 और 66), रवि चांचे(64) और अक्ष्य अवस्थी(70) ने गोल किए। कर्नाटक का एकमात्र गोल हरीष मुतागर ने किया।  पूल ए में स्टील प्लांट स्पोट्स बोर्ड ने मणिपुर हॉकी को 8-1 से पीटा। इसमें जय प्रकाश ने 41, 59 और 64वें मिनट में गोलों की हैट्रिक की और सुशील कुल्लू ने 17वें और 54वें मिनट में गोल किये। स्टील प्लांट को सभी तीन अंक मिले। 

 पूल में मुंबई हॉकी संघ ने बंगाल हॉकी संघ को 5-1 से पीटा। मुंबई के लिए दीलिप पाल ने (14, 51, 57) , मोहित कटूटे ने 38वें और धीरज वत्स ने 70वें मिनट में गोल किए जबकि बंगाल का एकमात्र गोल राहुल देव ने 55वें मिनट में किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!