मुंबई ने पंजाब को 10-4 से रौंदा

Edited By ,Updated: 28 Jan, 2017 08:48 AM

hockey india league

कप्तान फ्लेारियन फुक्स और अफान युसुफ के शानदार दो-दो मैदानी गोलों की बदौलत दबंग मुंबई ने जेपी पंजाब वारियर्स को गुरुवार को 10-4 से रौंदकर हॉकी इंडिया लीग...

मुंबई: कप्तान फ्लेारियन फुक्स और अफान युसुफ के शानदार दो-दो मैदानी गोलों की बदौलत दबंग मुंबई ने जेपी पंजाब वारियर्स को गुरुवार को 10-4 से रौंदकर हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।  

दबंग मुंबई ने मैदानी गोलों के दम पर इस मुकाबले को एकतरफा बना दिया। मुंबई की तरफ से पांच मैदानी गोल हुए और हर एक मैदानी गोल पर दो गोल होने के प्रावधान के चलते उसके खाते में 10 गोल आ गए। पंजाब के भी दोनों गोल मैदानी रहे और उसके हिस्से में 4 गोल आए।  मुंबई की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और वह 12 अंकों के साथ तालिका में चोटी पर आ गयी है। गत चैंपियन पंजाब का एचआईएल के 5वें संस्करण में यह पहला मैच था और उसकी टूर्नामैंट में इस बार बड़ी हार के साथ शुरुआत हुई।   

मुंबई ने पहले क्वार्टर के छठे मिनट में ही गोल करने की शुरुआत कर दी। निकिन तिमैया ने मुंबई को 2-0 से आगे किया। पंजाब ने 13 वें मिनट में मैट गोड्स के गोल से 2-2 की बराबरी हासिल कर ली। कप्तान फुक्स ने 30 वें और 43 वें मिनट में गोल दागकर मुंबई को 6-2 से आगे कर दिया। अरमान कुरैशी ने 44 वें मिनट में गोल कर पंजाब के लिये स्कोर 4-6 कर दिया लेकिन अफान युसुफ ने 49 वें और 50 वें मिनट में दनादन दो गोल दागते हुये मुंबई को 10-4 से आगे कर पंजाब का संघर्ष ही समाप्त कर दिया।  पांचवें संस्करण में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। रांची रेज ने कल कङ्क्षलगा लांसर्स को 7-2 से हराया था। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!