Edited By ,Updated: 01 May, 2017 05:11 PM
यहां के दो स्थानीय खिलाडिय़ों भाविन शाह और हृदय सेठ ने विश्व स्कूल शतरंज चैंपियनशि...
मुंबई: यहां के दो स्थानीय खिलाडिय़ों भाविन शाह और हृदय सेठ ने विश्व स्कूल शतरंज चैंपियनशिप 2017 के ब्लिट्ज प्रारूप में कांस्य पदक जीते। यह टूर्नामेंट कल रोमानिया के लासी में संपन्न हुआ। ये दोनों ही दक्षिण मुंबई शतरंज अकादमी के खिलाड़ी है।
अकादमी की विज्ञप्ति के अनुसार शाह ने अंडर-17 वर्ग में सात में से पांच अंक बनाये जबकि सेठ ने संभावित सात में से 5.5 अंक बनाये।