प्रो कबड्डी लीग में गुजरात ने 39-21 से यू मुंबा को किया चित

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 09:24 PM

in the pro kabaddi league gujarat chanted yu mumba from 39 21

घरेलू समर्थकों के बीच खेल रही गुजरात फाच्र्यून जाएंट्स ने रेडर रोहित गुलिया के दमदार खेल से शुक्रवार को वीवो प्रो

अहमदाबाद: घरेलू समर्थकों के बीच खेल रही गुजरात फाच्र्यून जाएंट्स ने रेडर रोहित गुलिया के दमदार खेल से शुक्रवार को वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें संस्करण में मजबूत यू मुंबा को ग्रुप ए के मुकाबले में 39-21 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। गुजरात के चार मैचों में दूसरी जीत के साथ 13 अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

यू मुंबा की टीम के इस हार के बाद चार मैचों में दो जीत और दो हार के बाद 10 अंक हैं और वह ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। गुजरात आक्रमण और डिफेंस दोनों में ही मुंबई से दमदार था और शुरुआत से ही उसने मुंबई पर दबाव बना दिया था। पहले हाफ में गुजरात ने 20-6 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी जिससे मुंबई अंत तक नहीं उबर पाया। गुजरात ने रेड से 19 अंक और डिफेंस से 13 अंक जुटाये जबकि मुंबई ने रेड से 13 और डिफेंस से पांच अंक जुटाये।

गुजरात ने आलआउट से छह अंक भी बटोरे जबकि मुंबई की टीम गुजरात को एक बार भी आलआउट नहीं कर पायी। गुजरात के लिये गुलिया ने सर्वाधिक नौ अंक जुटाये। उन्होंने सात बार मुंबई के पाले में सफल रेड की और आठ अंक बटोरे। सचिन ने आठ अंक और अबूजार मधानी ने पांच अंक जुटाये। मुंबई के लिये कुलदीप सिंह ने , अनूप ने और स्थानापन्न काशीङ्क्षलग अदाके ने चार-चार अंक जुटाये।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!