Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 06:49 PM
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने शानदार 63 रनों की पारी खेली। इसी अद्र्धशतक के साथ उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपल
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने शानदार 63 रनों की पारी खेली। इसी अद्र्धशतक के साथ उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। तीसरे वनडे में उन्होंने भारत के खिलाफ अपने करियर के 2,000 रन पूरे कर लिए। इसके अलावा भारत के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2,000 रन बनाने वाले स्मिथ दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए।"
स्मिथ ने सिर्फ 33 पारियों में ही भारत के खिलाफ अपने 2,000 रन पूरे कर लिए। वहीं भारत के खिलाफ सबसे तेज 2,000 रन बनाने के मामले में जहीर अब्बास सबसे आगे हैं। अब्बास ने (32) पारियों में भारत के खिलाफ 2,000 रन बनाए थे। स्मिथ अब 33 पारियों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके बाद तीसरे स्थान पर मैथ्यू हेडन हैं। हेडन ने (35) पारियों में भारत के खिलाफ 2,000 रन पूरे किए थे। स्मिथ ने भारत के खिलाफ 12 वनडे मैचों की 10 पारियों में 552 रन बनाए हैं।
स्मिथ भारत के खिलाफ कई बार बड़ी पारी खेल चुके हैं। खेल का कोई भी फॉर्मेट क्यों ना हो स्मिथ हमेशा से ही भारत के लिए बड़ा खतरा रहे हैं। स्मिथ और विराट कोहली के बीच अक्सर तुलना की जाती है। मौजूदा सीरीज के दूसरे वनडे में भी स्मिथ ने शानदार अर्धशतक लगाया था। वहीं तीसरे वनडे में भी स्मिथ ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। सीरीज में बारत ने 2-0 से बड़त ले ली है।