भारत ने एशिया मार्शल आर्ट खेलों में चार पदक जीते

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 10:39 PM

india has won four medals in asian martial arts games

भारत ने पांचवें एशियाई इंडोर एवं मार्शल आर्ट खेलों के तीसरे दिन आज यहां ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। पूॢणमा हेमब्रम ने महिला पेंटाथलन में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने

अशागाबाट: भारत ने पांचवें एशियाई इंडोर एवं मार्शल आर्ट खेलों के तीसरे दिन आज यहां ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। पूॢणमा हेमब्रम ने महिला पेंटाथलन में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पांच स्पर्धाओं में 4062 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया। तेजिंदर पाल सिंह तूर और संजीवनी जाधव ने क्रमश: पुरूषों के गोला फेंक और महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। नीना वराकिल ने महिलाओं की लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया।

तेजिंदर ने अपने तीसरे प्रयास में 19.26 मीटर गोला फेंककर रजत पदक जीता। कजाखस्तान के इवान इवानोव ने 19.60 मीटर के साथ खेलों का रिकार्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। संजीवनी ने महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में नौ मिनट 26.34 मीटर का समय निकाला और वह संयुक्त अरब अमीरात की मोहम्मद आलिया मोहम्मद से पीछे दूसरे स्थान पर रही।

महिलाओं की लंबी कूद में नीना ने 6.04 मीटर कूद लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत चार पदकों के साथ अब पदक तालिका में 11वें स्थान पर है। मेजबान तुर्कमेनिस्तान 26 स्वर्ण, 21 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!