Edited By ,Updated: 01 May, 2017 05:03 PM
भारत की अंडर-17 विश्व कप टीम को पुर्तगाल के लिस्बन में आज यहां अभ्यास फुटबाल मैच में स्थानीय टीम एस्टोरिल...
नई दिल्ली: भारत की अंडर-17 विश्व कप टीम को पुर्तगाल के लिस्बन में आज यहां अभ्यास फुटबाल मैच में स्थानीय टीम एस्टोरिल के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार एस्टोरिल ने आठवें मिनट में मोंटेरो के गोल से बढ़त बनायी।
इसके बाद वेलेज ने 33वें मिनट में एस्टोरिल को 2-0 से आगे कर दिया। बर्नाडो ने 55वें मिनट में पुर्तगाली टीम की तरफ से तीसरा गोल दागा। भारत के लिये रहीम अली ने 78वें मिनट में गोल किया लेकिन एस्टोरिल के लिये 88वें मिनट में आंदे्रड ने गोल दागकर जीत का अंतर बढ़ा दिया।