भारतीय खिलाडिय़ों ने ट्रैक एशिया कप के पहले दिन पांच स्वर्ण पदक जीते

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 09:00 PM

indian players win five gold medals on the first day of the track asia cup

भारतीय खिलाडिय़ों ने आज यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर वेलोड्रोम में ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग के पहले दिन पांच स्वर्ण सहित नौ पदक जीते। प्रतियोगिता के पहले दिन आज आठ फाइनल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें भारत ने पांच

नई दिल्ली: भारतीय खिलाडिय़ों ने आज यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर वेलोड्रोम में ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग के पहले दिन पांच स्वर्ण सहित नौ पदक जीते। प्रतियोगिता के पहले दिन आज आठ फाइनल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें भारत ने पांच स्वर्ण अपने नाम किए। टीम ने चार रजत भी जीते। सीनियर एलीट वर्ग में भारत की शीर्ष साइकिलिस्ट देबोराह ने दो रजत पदक जीते। वह महिला 500 मीटर एलीट स्पर्धा में इस बार भी अपने पदक का रंग बदलने में नाकाम रहीं और 36-083 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रही।

चीन की युफांग गुओ ने 35 . 071 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इंडोनेशिया की क्रिस्मोनिता द्वी पुत्री को कांस्य पदक मिला। देबोराह ने एक अन्य रजत पदक टीम स्प्रिंट स्पर्धा में एलीना रेजी के साथ मिलर 35 . 404 सेकेंड के समय से जीता। चीन के चाओरुल सोंग और शंजू बाओ की टीम ने 34-073 सेकेंड के साथ सोने का तमगा जीता। इससे पहले अश्विन पाटिल ने जूनियर पुरुष वर्ग की 15 किमी प्वाइंट रेस में 29 अंक के साथ भारत के स्वर्ण पदकों का खाता खोला। टीम के उनके साथी नमन कपिल ने भी 29 अंक के साथ रजत पदक जीता। शशिकला अगाशे और मयूरी ने इसके बाद जूनियर महिला वर्ग की टीम स्प्रिंट में 37 . 000 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

जयश्री और वैष्णवी की भारतीय की एक अन्य टीम एसएआईएनसीए ने 39.544 सेकेंड से रजत पदक अपने नाम किया। शशिकला ने 500 मीटर टाइम ट्रायल में 37 . 702 सेकेंड के साथ सोने का तमगा भी अपने नाम किया। साहिल कुमार, रंजीत सिंह और एपोलोनियस की पुरुष एलीट टीम ने 47 .399 सेकेंड के साथ टीम स्प्रिंट स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनका यह समय एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक समय से बेहतर है।  जेके अश्विन, मयूर पवार और अभिषेक काशिद की भारतीय पुरुष जूनियर टीम ने भी 47 .397 सेकेंड के समय से टीम स्प्रिंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।  भारत ने पुरुष जूनियर टीम परसुइट (चार किमी) में भी रजत पदक जीता।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!