महाराष्ट्र और इंडियन यूनिवर्सिटीज बने 5-ए साइड हॉकी चैंपियन

Edited By ,Updated: 01 Nov, 2016 11:50 AM

indian universities hockey india  haryana

महाराष्ट्र ने हरियाणा और इंडियन यूनिवर्सिटीज ने हरियाणा को हराकर पहली हॉकी इंडिया 5 ए साइड सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का क्रमश: पुरुष एवं महिला..

पुणे: महाराष्ट्र ने हरियाणा और इंडियन यूनिवर्सिटीज ने हरियाणा को हराकर पहली हॉकी इंडिया 5 ए साइड सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का क्रमश: पुरुष एवं महिला का खिताब अपने नाम कर लिया।   

पुरुष वर्ग में मेजबान महाराष्ट्र ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को 7-6 से पराजित किया। महाराष्ट्र के लिए विक्रम पिल्लै ने तीसरे और 16वें, युवराज वाल्मीकि ने छठे और 12वें, रजत शर्मा ने 14वें और गिरिश पिम्पले ने 19वें मिनट में गोल किए। ओड़शिा ने कर्नाटक को हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में भारतीय विश्वविद्यालय ने हरियाणा को 3-2 से रौंदकर खिताब जीता। विश्वविद्यालय के लिए रीना रानी ने चौथे, 29वें और 30वें मिनट में गोल दागे। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पंजाब ने महाराष्ट्र को 3-1 से पराजित किया।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!