Edited By ,Updated: 16 Apr, 2017 01:49 PM
पनामा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार देश के कोलोन प्रांत में अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी एमिलकार हेनरिकेज की गोली मारकर हत्या ....
पनामा सिटी: पनामा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार देश के कोलोन प्रांत में अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी एमिलकार हेनरिकेज की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पनामा की राष्ट्रीय पुलिस के प्रेस प्रमुख डिडेसियो कमारगो ने कल हुई हत्या की पुष्टि की।
अधिकारियों ने बताया कि यह 33 वर्षीय मिडफील्डर जब घर लौट रहा था तो हथियारबंद व्यक्ति ने उन्हें कई गोलियां मारी। दो अन्य लोग भी इस हमले में घायल हुए। हेनरिकेज को समीप के सार्वजनिक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।