राष्ट्रीय महिला शतरंज चैम्पियनशिप पद्मिनी खिताब के करीब पहुंची

Edited By ,Updated: 14 Nov, 2016 01:58 PM

international master  champion padmini raut  soumya swaminathan

अंतर्राष्ट्रीय मास्टर और मौजूदा चैम्पियन पद्मिनी राऊत ने पी.एस.पी.बी. की अपनी साथी मेरी एन. गोम्स के साथ 10वें दौर की बाजी ड्रा खेली जिससे वह 43वीं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैम्पियनशिप में खिताब के ...

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय मास्टर और मौजूदा चैम्पियन पद्मिनी राऊत ने पी.एस.पी.बी. की अपनी साथी मेरी एन. गोम्स के साथ 10वें दौर की बाजी ड्रा खेली जिससे वह 43वीं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैम्पियनशिप में खिताब के करीब पहुंच गई। पद्मिनी ने काले मोहरों से बाजी ड्रा कराई जिससे उनके 10 में से 7.5 अंक हो गए हैं। उन्हें आखिरी दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त ईशा कारवड़े से भिड़ना है।

पी.एस.पी.बी. की सौम्या स्वामीनाथन ने एल.आई.सी. की स्वाति घाटे को हराया और वह पद्मिनी से आधा अंक पीछे हैं। ईशा ने पी. बाला कन्नम्मा और एस. विजयलक्ष्मी ने प्रत्युषा बोद्दा को पराजित किया। ईशा और विजयलक्ष्मी भी खिताब के दावेदारों में शामिल हैं। इन दोनों के अभी समान 6.5 अंक हैं। सौम्या का सामना आखिरी दौर में मेरी एन. गोम्स से जबकि विजयलक्ष्मी का आर. वैशाली से होगा।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!