Edited By ,Updated: 20 Feb, 2017 01:27 PM
आईपीएल के 10वें सीजन के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी प्रक्रिया बेंगलुरू में शुरू हो गई है। आईपीएल की सभी आठ फ्रेंचाइजी नीलामी में हिस्सा ले रही हैं जिसमें 357 खिलाड़ी दांव पर हैं।
नई दिल्ली: आईपीएल के 10वें सीजन के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी प्रक्रिया बेंगलुरू में शुरू हो गई है। आईपीएल की सभी आठ फ्रेंचाइजी नीलामी में हिस्सा ले रही हैं जिसमें 357 खिलाड़ी दांव पर हैं।
गौथम की निकली लॉटरी
इस नीलामी में कर्नाटक की टीम से खेलने वाले ऑलराउंडर कृष्नप्पा गौथम की लॉटरी निकल गई है। गौथम को मुंबई इंडियंस ने दो करोड़ में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपए थी। गौतम की छवि आक्रामक बल्लेबाज की है। टी20 क्रिकेट में उनकी स्ट्राइक रेट 166.66 की है।
357 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
इस नीलामी में 357 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इन खिलाडिय़ों की लिस्ट में 62 बल्लेबाज, 117 गेंदबाज, 148 हरफनमौला खिलाड़ी और 30 विकेटकीपर हैं। इस नीलामी में 227 ऐसे नए खिलाड़ी हैं, जो शीर्ष स्तर पर डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। इसमें पांच खिलाड़ी अफगानिस्तान के हैं।