PBL नीलामी: 'सिल्वर गर्ल' सिंधू को मिली बेहद कम कीमत, सबसे महंगी रहीं मारिन

Edited By ,Updated: 10 Nov, 2016 11:00 AM

jwala gutta  ashwini ponnappa  london olympics  badminton league

लंदन ओलिम्पिक में रजत पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पी.बी.एल.) के दूसरे संस्करण....

नई दिल्ली: लंदन ओलिम्पिक में रजत पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पी.बी.एल.) के दूसरे संस्करण के लिए हुई नीलामी में आश्चर्यजनक रूप से 39 लाख रुपए की कम कीमत मिली जबकि ओलिम्पिक स्वर्ण विजेता स्पेन की कैरोलीना मारिन (हैदराबाद हंटर्स) 61.5 लाख रुपए की कीमत के साथ सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई। सिंधू को चेन्नई स्मैशर्स ने लगातार दूसरे सत्र में अपनी टीम में बरकरार रखा।

जनवरी में शुरू होगा पी.बी.एल. का दूसरा सत्र
पी.बी.एल. का दूसरा सत्र 1 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होगा और इसका फाइनल 14 जनवरी को होगा। नीलामी में हर टीम के पास 1.93 करोड़ रुपए का पर्स था और हर टीम को 10 खिलाडिय़ों को खरीदना था। हर टीम में एक आइकन खिलाड़ी और अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ी रखे जाने थे। लीग में कुल 6 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी जिसमें विजेता को 3 करोड़ और उपविजेता को डेढ़ करोड़ रुपए मिलेंगे।

16 ओलिम्पियन पेश करेंगे चुनौती
इस बार कुल 16 ओलिम्पियन पी.बी.एल. के दूसरे सत्र में अपनी चुनौती पेश करेंगे। टूर्नामैंट में 5 मैचों के मुकाबले रखे गए हैं जिसमें 2 पुरुष एकल, एक महिला एकल, एक पुरुष युगल और एक मिश्रित युगल के मैच होंगे। गेम 11 अंकों का होगा और पिछली बार की तरह ट्रंप मैच को इस बार भी बरकरार रखा गया है। श्रीकांत को 51 लाख रुपए पी.बी.एल. के दूसरे सत्र की नीलामी में भारत के शीर्ष पुरूष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत (अवध वारियर्स) को 51 लाख रुपए की कीमत मिली जबकि रियो में पहले दौर में बाहर होने वाली साइना नेहवाल को 33 लाख रुपए की कीमत मिली। सूंग जी ह्यून (मुंबई रॉकेट्र्स) को 60 लाख रुपए और जान ओ जोर्गेनसन (दिल्ली एसर्स) को 59 लाख रुपए मिले। 

साइना की चोट का नीलामी की रकम पर असर
पी.बी.एल. के पिछले सत्र में साइना नेहवाल आइकन खिलाड़ी थीं लेकिन रियो ओलिम्पिक के उनके खराब प्रदर्शन और घुटने की चोट के बाद उनकी सर्जरी को देखते हुए नीलामी के पहले दौर में किसी भी फैंचाइजी ने साइना को नहीं खरीदा। साइना को दोबारा नीलामी में लाया गया और अवध वारियर्स ने उन्हें 33 लाख रुपए की कीमत पर खरीदा। 

पोनप्पा को 15 लाख व ज्वाला गुट्टा को 10 लाख रुपए
भारतीय खिलाडिय़ों में अश्विनी पोनप्पा को 15 लाख, ज्वाला गुट्टा को 10 लाख, सौरभ वर्मा को 13 लाख, अजय जयराम को 19 लाख, एच.एस. प्रणय को 22 लाख, बी.साई. प्रणीत को 21 लाख, समीर वर्मा को 11.5 लाख, परूपल्ली कश्यप को 8 लाख, प्रणव चोपड़ा को 10 लाख और अक्षय देवालकर को 7 लाख रुपए की कीमत मिली। विक्टर एक्सेलसन, यू सियोंग और सोन वान हो को 39-39 लाख रुपए की कीमत मिली जबकि टॉमी सुगियार्तो को 26 लाख और वी कियोंग को 33 लाख रुपए की कीमत मिली। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!