श्रीकांत बने इंडोनेशिया ओपन चैंपियन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jun, 2017 03:43 PM

kidambi srikanth

भारत ने किदांबी श्रीकांत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जापान के काजूमासा सकई को रविवार को लगातार गेमों में 21-11, 21-19 से हराकर पहली बार इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट...

जकार्ता:  भारत ने किदांबी श्रीकांत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जापान के काजूमासा सकई को रविवार को लगातार गेमों में 21-11, 21-19 से हराकर पहली बार इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।  

श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन में अपने स्वप्निल प्रदर्शन को फाइनल में भी बरकरार रखा और खिताब अपने नाम किया। श्रीकांत सेमीफाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कोरिया के सोन वान हो को पराजित किया था और अब फाइनल में उन्होंने जापानी खिलाड़ी को शिकस्त दे दी।  

विश्व रैंकिंग में 22 वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का यह तीसरा सुपर सीरीज खिताब है। उन्होंने इससे पहले 2014 में चाइना ओपन और 2015 में इंडिया ओपन के सुपरसीरीज खिताब जीते हैं। इस खिताबी जीत के बाद श्रीकांत की रैंकिंग में निश्चित रूप से उल्लेखनीय सुधार आयेगा।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!