Edited By ,Updated: 26 Nov, 2016 09:51 AM
नरेंद्र ध्रुव बत्रा के अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का अध्यक्ष बन जाने के बाद हॉकी इंडिया
नई दिल्ली: नरेंद्र ध्रुव बत्रा के अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का अध्यक्ष बन जाने के बाद हॉकी इंडिया ने उनकी जगह मरियम्मा कोशी को अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है।
हॉकी इंडिया ने अपने कार्यकारी बोर्ड की शुक्रवार को हुई 41वीं बैठक में कोशी को नया अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। कोशी आज से ही हॉकी इंडिया अध्यक्ष बन गई हैं। हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के संचालन बोर्ड के अध्यक्ष बन गए हैं।
डा. नरेन्द्र ध्रुव बत्रा के हाल में एफआईएच का नया अध्यक्ष बनने के बाद हॉकी इंडिया को ये परिवर्तन करने पड़े हैं। बत्रा ने एफआईएच अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वह अपने 4 पदों से इस्तीफा देंगे जिनमें हॉकी इंडिया और एचआईएल का अध्यक्ष पद शामिल है। इन फैसलों को हॉकी इंडिया कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। कांग्रेस का आयोजन जल्द ही किया जाएगा।