Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 06:45 PM
बाॅलीवुड इंडस्ट्री की हीरोइनों आैर मैदानी खिलाड़ियों के बीच के रिश्ते हमेशा चर्चाओं पर रहे। हीरोइन हेजल कीच ने हाल ही में क्रिकेटर युवराज सिंह आैर वहीं गीता ब...
नई दिल्लीः बाॅलीवुड इंडस्ट्री की हीरोइनों आैर मैदानी खिलाड़ियों के बीच के रिश्ते हमेशा चर्चाओं पर रहे। हीरोइन हेजल कीच ने हाल ही में क्रिकेटर युवराज सिंह आैर वहीं गीता बसरा ने हरभजन सिंह से शादी की। अब माैजूदा समय में अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली संग जीने की चाह बना चुकी है। लेकिन इनके अलावा एक आैर बाॅलीवुड की मशहूर हस्ती भी है जो टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के प्यार में पागल थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की परदेश गर्ल महिमा चौधरी की। हालांकि इनका प्यार उम्र भर में तब्दील नहीं हो सका।
दांव पर लगा दिया था फिल्मी करियर
महिमा चौधरी का लिएंडर पेस संग लंबा अफेयर रहा, दोनों ने करीब सात सालों तक डेटिंग की। कहा जाता है कि पेस के चक्कर में महिमा ने अपना फिल्मी करियर भी दांव पर लगा दिया था लेकिन ना जाने क्यों दोनों का ब्रेकअप हो गया। महिमा ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्हें लिएंडर पेस ने धोखा दिया है। जब उन्हें ये पता चला था कि उनकी लाईफ में कोई और है तो वे शॉक्ड हो गई थीं।बता दें कि लिएंडर पेस ने गर्लफ्रेंड रहीं रिया पिल्लई से शादी कर ली थी।
महिमा चौधरी 13 सितंबर को अपान 44वां जन्मदिन मना रही है। असल जिंदगी में महिमा बहुत बिंदास और नए जमाने की लड़की हैं।भारतीज पिता और नेपाली मां की बेटी महिमा का जन्म दार्जिलिंग में हुआ था। दार्जिलिंग में एक ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद महिमा ने मॉडलिंग और फिल्मों में अपनी पहचान बनाने का निश्चय किया।
SPORTS की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Facebook आैर Twitter पर फोलो करें।