सहवाग ने किया धोनी के लिए दिल छू लेना वाला TWEET

Edited By ,Updated: 20 Feb, 2017 09:36 AM

mahendra singh dhoni  ipl

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाएंटर्स की कप्तानी..

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाएंटर्स की कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद प्रशंसक और पूर्व क्रिकेटर उनके इस फैसले से अचंभे में हैं।  

धोनी का आईपीएल के 10वें संस्करण की नीलामी की पूर्वसंध्या पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंटस की कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को पुणे का नया कप्तान बनाया गया है।  धोनी के इस्तीफे पर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा कि धोनी टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं लेकिन हमारे लिए वह हमेशा कप्तान रहेंगे। कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें हमारे दिल से नहीं निकाल सकती।  

सहवाग के अलावा लेफ्टआर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा भी धोनी के इस्तीफे से हैरत में हैं। जडेजा ने ट्वीट कर कहा कि राइजिंग पुणे सुपरजाएंर्स ने धोनी को कप्तानी से हटाया है। आस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ टीम के नये कप्तान होंगे। राइजिंग पुणे सुपरजाएंटर्स के लिए दो मिनट का मौन। धोनी ने ही आईपीएल के दौरान जडेजा को सर जडेजा का नाम दिया था।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!