आज ही के दिन धोनी ने जड़ा था अपने टैस्ट करियर का पहला दोहरा शतक

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2017 12:08 PM

mahendra singh dhoni

टीम इंडिया पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आज का दिन यानि कि 24 फरवरी का दिन खास महत्व रखता है। इस दिन धोनी ने अपने टैस्ट करियर ...

नई दिल्ली: टीम इंडिया पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आज का दिन यानि कि 24 फरवरी का दिन खास महत्व रखता है। इस दिन धोनी ने अपने टैस्ट करियर में एक नया रिकार्ड अपने नाम किया था। 

दरअसल, 24 फ़रवरी 2013 के दिन भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए अपने टैस्ट करियर का पहला और एकमात्र टैस्ट दोहरा शतक जड़ कर आलोचकों को करारा जबाब दिया था। महेंद्र सिंह धोनी ने 16 महीने के लम्बे अंतराल के बाद शतक लगाया और उसे दोहरे शतक में भी तब्दील किया और साथ ही धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन भी पूरे किए थे। धोनी का यह पहला दोहरा शतक था।

साल 2013 में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टैस्ट श्रृंखला के पहले टैस्ट के तीसरे दिन दोहरी शतकीय पारी खेली थी। यह उनके टैस्ट करियर में 74 टेस्टों में छठा शतक था। बता दें कि धोनी टैस्ट मैच से संन्यास ले चुके हैं और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले अपने 90 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 38.09 के औसत से 4876 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 224 रहा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!