धोनी का भविष्य तय करेगी ये 'चैम्पियंस ट्राफी'

Edited By ,Updated: 14 Mar, 2017 08:40 AM

mahendra singh dhoni

महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने यहां कहा कि तीन महीने में होने वाली चैम्पियंस ट्राफी भारत के इस सबसे सफल क्रिकेट कप्तान...

कोलकाता: महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने यहां कहा कि तीन महीने में होने वाली चैम्पियंस ट्राफी भारत के इस सबसे सफल क्रिकेट कप्तान के भविष्य का फैसला करेगी।  बनर्जी ने एक अंडर 14 टूर्नामेंट के लांच के दौरान कहा, ‘‘फिलहाल उसका पूरा ध्यान चैम्पियंस ट्राफी पर है। अगर वह वहां सफल होता है तो मुझे लगता है कि वह विश्व कप 2019 तक खेलेगा।’’ 

बनर्जी का मानना है कि सफलता के प्रतिशत में गिरावट के बावजूद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक धेानी अब भी काफी चतुर हैं।  कोच ने कहा, ‘‘यह नैसर्गिक है कि आयु बढऩे के साथ आप उसी स्ट्राइक रेट के साथ रन नहीं बना सकते। लेकिन उसकी इच्छा शक्ति और खेल का आकलन करने की क्षमता दो ऐसी चीजे हैं जो उसे विशेष बनाती हैं। चैम्पियन्स ट्राफी से पहले खुद को लय में रखने के लिए वह घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट (विजय हजारे ट्राफी) खेल रहा है।’’ 

वर्ष 2014 में आस्ट्रेलिया में टैस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको हैरान करने वाले धोनी ने जनवरी में भारत की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी।  इंडियन प्रीमियर लीग 10 के लिए जिस तरह राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स ने धोनी को कप्तानी से हटाया उससे भी बनर्जी नाखुश हैं।  उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह टीम के मालिकों का फैसला लगता है क्योंकि धोनी के पास इस सत्र में खेलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है (चेन्नई सुपरकिंग्स के निलंबन के कारण)।’’

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!