ट्विटर पर लीक हुई धोनी की पर्सनल जानकारी, भड़कीं साक्षी

Edited By ,Updated: 29 Mar, 2017 02:14 PM

mahendra singh dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के ''आधार'' के प्रमोशन से जुड़े फॉर्म की जानकारी के इस्तेमाल पर एतराज़ जताया।

नई दिल्ली:  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के 'आधार' के प्रमोशन से जुड़े फॉर्म की जानकारी के इस्तेमाल पर एतराज़ जताया।

दरअसल, आईटी मिनिस्ट्री से जुड़े लोग मंगलवार को धोनी के घर जाकर आधार का पता और दूसरी चीजों को अपडेट कर रहे थे। इसका प्रचार मिनिस्ट्री के ट्विटर हैंडल से किया गया। इसी दौरान एक ट्वीट में धोनी के फॉर्म की तस्वीर भी पोस्ट कर दी गई। इस फॉर्म में धोनी की व्यक्तिगत जानकारी थी। उस ट्वीट को रविशंकर प्रसाद ने अपने डिपार्टमेंट का बेहतर काम बताते हुए रीट्वीट कर दिया।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने धोनी की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया और कहा कि महान क्रिकेटर धोनी का डिजिटल हुक (शॉट)। इसके जवाब पर साक्षी धोनी ने कहा कि क्या कोई प्राइवेसी बची हुई है? आधार कार्ड एप्लीकेशन की जानकारियों को पब्लिक प्रॉपर्टी बना दिया है।निराशाजनक।' इस विवाद के बाद इन दोनों में ट्विटर पर ये सवाल जवाब कुछ देर तक चलते रहे। 

रविशंकर इस पर जवाब देते हुए लिखते हैं कि नहीं, ये जानकारी पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं है। क्या मेरे इस ट्वीट से कोई पर्सनल जानकारी बाहर आ रही है। फिर से साक्षी ने इसके जवाब में लिखा कि सर, जिस फॉर्म में पर्सनल जानकारी भरी हुई थी, वो लीक हो गया है। एक दूसरे ट्वीट में साक्षी ने एक तस्वीर के साथ बताया कि सर मैं @CSCegov_ हैंडल से ट्वीट की इस तस्वीर के बारे में बात कर रही हूं। ये तस्वीर कॉमन सर्विस सेंटर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @CSCegov_ से ट्वीट की गई थी। ट्वीट में धोनी का आधार कार्ड के लिए भरा फॉर्म शेयर किया गया था। हालांकि बाद में ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

रविशंकर ने @CSCegov_ की तरफ से हुई ग़लती स्वीकार करते हुए लिखा कि इस बात पर ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया। किसी की निजी जानकारी शेयर करना गैरक़ानूनी है। इसको लेकर गंभीर कदम उठाए जाएंगे। जवाब में साक्षी ने भी रविशंकर प्रसाद का ट्विटर पर जवाब देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

बता दें कि मामले के तूल पकड़ने पर रविशंकर प्रसाद ने तत्काल साक्षी की शिकायत पर कार्रवाई की और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जुडे एक ट्विटर हैंडल से धौनी के आधार से जुड़ी जानकारी हटवाई और जल्द कारवाई करते हुए जानकारी लीक करने वाली एजेंसी पर 10 साल की पाबंदी लगा दिया गया है। 
PunjabKesari

PunjabKesari



 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!