बदलने वाली है धोनी, विराट और रहाणे की जर्सी, होगा ये खास नाम

Edited By ,Updated: 16 Oct, 2016 04:58 PM

mahendra singh dhoni virat kohli

सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, टैस्ट कप्तान विराट कोहली और बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे स्टार प्लस के ‘नई सोच’ अभियान से जुड़े हैं

नई दिल्ली: सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, टैस्ट कप्तान विराट कोहली और बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे स्टार प्लस के ‘नई सोच’ अभियान से जुड़े हैं जिसके तहत ये खिलाड़ी प्रचार में अपनी जर्सी पर अपने और अपने पिता के नाम के बजाय अपनी मां के नाम की जर्सी पहनेंगे।   

इन क्रिकेटरों का मानना है कि अपने और अपने पिता के नाम के बजाय अपनी मां के नाम की जर्सी पहनने से उनकी अधिक पहचान बनेगी। यह अभियान महिलाओं को प्राथमिकता देने के लिए शुरू किया गया है। कंपनी ने इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) के साथ करार किया है।   

धोनी ने इस अभियान के लिए कहा, ‘‘इतने दिनों से मैं अपने पिता का नाम पहन रहा था, तब तो किसी ने कभी नहीं पूछा कि कोई खास वजह।’’ वहीं टीम इंडिया के टैस्ट कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘‘मैं जितना कोहली हूं, उतना सरोज भी।’’ इसके अलावा मध्य क्रम के बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे ने कहा, ‘‘लोग कहते हैं कि पिता का नाम रोशन करो लेकिन मेरे लिए मां का नाम भी रोशन करना उतना ही महत्वपूर्ण है।’’  

स्टार इंडिया के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा, ‘‘बी.सी.सी.आई. का नई सोच अभियान के साथ जुडऩा हमारे लिए सम्मान की बात है। स्टार प्लस हमेशा से महिलाओं की जीवन शैली को ऊपर उठाने में विश्वास रखता है और यह अभियान हमारे लिए एक चुनौती के समान है।’’
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!