ध्यानचंद को‘भारत रत्न’देने की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन

Edited By ,Updated: 27 Aug, 2016 10:16 AM

major dhyan chand hockey rajiv gandhi khel ratna arjuna award

‘हॉकी के जादूगर’के नाम से दुनिया भर में विख्यात मेजर ध्यानचंद को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान‘भारत रत्न’देने की मांग को लेकर...

नई दिल्ली: ‘हॉकी के जादूगर’के नाम से दुनिया भर में विख्यात मेजर ध्यानचंद को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान‘भारत रत्न’देने की मांग को लेकर 28 अगस्त को यहां जंतर मंतर पर देश के कई जाने माने हॉकी खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे।  मेजर ध्यानचंद का 29 अगस्त को जन्मदिन देशभर में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसी दिन राष्ट्रपति राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में प्रदान करते हैं। 

 
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में भी उनकी याद में एक समारोह होता है।  राज्यसभा सांसद और पूर्व खिलाड़ी दिलीप टिर्की तथा मेजर ध्यानचंद के पुत्र और विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे अशोक कुमार जंतर मंतर पर इस प्रदर्शन को आयोजित कर रहे हैं। टिर्की और अशोक कुमार का कहना है कि भारत के महानतम हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद को भारत रत्न के लिये लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है लेकिन इस वर्ष उनके जन्मदिवस पर हमें इस मांग को उठाना है कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।  
 
वर्ष 2013 के नवंबर में लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को उनके संन्यास के दिन ही भारत रत्न देने की घोषणा कर दी गयी थी। सचिन भारत रत्न पाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। हालांकि ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग पहले की गयी थी।  सचिन को भारत रत्न दिए जाने के बाद यह उम्मीद बंधी थी कि उनके बाद ध्यानचंद को यह सम्मान दिया जाएगा लेकिन संसद में और संसद के बाहर इस बात की लगातार मांग उठाये जाने के बावजूद ध्यानचंद को लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है।  जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में दिलीप र्टिकी और अशोक कुमार के अलावा पूर्व हॉकी खिलाड़ी जफर इकबाल, अजीत पाल सिंह, एमके कौशिक, एबी सुम्बैया, मोहम्मद रियाज, आशीष बलाल, मुकेश कुमार और एके बंसल के अलावा रेत से आकृति बनाने वाले मशहूर कलाकार सुदर्शन पटनायक भी मौजूद रहेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!