Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 09:45 AM
मनप्रीत कौर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान भारत को 22 वीं एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन गुरूवार को शॉट पुट में पहला स्वर्ण पदक दिला दिया जबकि गत चैंपियन विकास गौड़ा....
भुवनेश्वर: मनप्रीत कौर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान भारत को 22 वीं एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन गुरूवार को शॉट पुट में पहला स्वर्ण पदक दिला दिया जबकि गत चैंपियन विकास गौड़ा को डिस्कस थ्रो में इस बार कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
5 साल के बच्चे की मां मनप्रीत ने 18.28 मीटर तक गोला फेंका और भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। चीन को रजत और जापान को कांस्य पदक मिला। भारत की अनामिका दास पांचवें और रमनप्रीत कौर छठे स्थान पर रहीं। अंबाला की 27 वर्षीय मनप्रीत ने इस साल के शुरू में चीन में एशियन ग्रां प्री में 18.86 मीटर तक गोला फेंका था। वह यहां उस प्रदर्शन तक तो नहीं पहुंच पायीं लेकिन उनकी थ्रो स्वर्ण दिलाने के लिए पर्याप्त थी।
इससे पहले कलिंग स्टेडियम में विकास को 60.81 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक मिला। ईरान के ओलम्पिक रजत विजेता और चार बार के एशियाई चैंपियन एहसान हदादी ने 64.54 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण और मलेशिया के इर$फान मोहम्मद ने 60.96 मीटर की थ्रो से रजत जीता।