Edited By ,Updated: 05 Feb, 2016 11:19 AM
अकसर ही खिलाड़ियों को चौके, छक्के लगाते देखा होगा लेकिन न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल इस सिक्सर ने सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया..
नई दिल्ली: अकसर ही खिलाड़ियों को चौके, छक्के लगाते देखा होगा लेकिन न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल इस सिक्सर ने सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। जी हां, इन दिनों सोशल साइड पर एक वीडियो लगातार वायरल हो रही है इस वीडियो में मार्टिन गुप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एक वनडे मैच के दौरान शानदार और अनूठा सिक्सर जड़ा है, जिसे देखकर सभी हैरानगी में पड़ गए।
बता दें कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल पिछले 10 मैचों में 50 से ज्यादा की औसत से रन बना चुके हैं। मार्टिन का यह छक्का ईडेन पार्क स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा। इस छक्के की लंबाई 113 मीटर थी।