Edited By ,Updated: 22 May, 2017 06:53 PM
मॉस्को फीडे ग्रांड प्रिक्स का खिताब चीन के युवा ग्रांड मास्टर डिंग लीरेन नें अपने नाम कर लिया साथ ही उन्होने अपने खेल जीवन की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल कर ली 2785 अंको के साथ वह विश्व रैंकिंग में 9 वे स्थान पर पहुँच गए है । भारत के पी हरिकृष्णा नें...
मॉस्को फीडे ग्रांड प्रिक्स का खिताब चीन के युवा ग्रांड मास्टर डिंग लीरेन नें 6.5 अंको के साथ अपने नाम कर लिया साथ ही उन्होने अपने खेल जीवन की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल कर ली 2785 अंको के साथ वह विश्व रैंकिंग में 9 वे स्थान पर पहुँच गए है । वही दूसरे स्थान पर रहे अजरबैजान के ममेद्यारोव नें 5.5 अंको के साथ दूसरा स्थान हासिल किया पर साथ ही उन्होने अपनी खेल जीवन की सबसे ज्यादा 2800 रेटिंग हासिल करते हुए विश्व रैंकिंग में 5वॉ स्थान हासिल कर लिया । भारत के पी हरिकृष्णा नें अंतिम दो मैच में बेहतर खेल दिखाते हुए शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे । हरिकृष्णा नें अंतिम राउंड में तैमूर रद्जबोव के साथ ड्रॉ खेलते हुए कुल 4.5 अंक बनाए और वह इस प्रदर्शन के बाद 4 स्थान के नुकसान के साथ विश्व रैंकिंग में 20वे स्थान पर पहुँच जाएंगे .
डींग लीरेन और ममेद्यारोव अपनी विजेता ट्रॉफी के साथ
उतार -चढ़ाव वाला रहा हरिकृष्णा का अनुभव
फीडे ग्रांड प्रिक्स के जरिये विश्व केंडीडेट तक पहुँचने का हरिकृष्णा का रास्ता अब काफी मुश्किल हो चुका है डींग लीरेन(240) और ममेद्यारोव (280) ग्रांड प्रिक्स में काफी अंक बना चुके है वही हरिकृष्णा (20) काफी पीछे नजर आ रहे है ऐसे में आने वाला फीडे विश्व कप उनके लिए एकमात्र रास्ता नजर आता है ।
वैसे अगर सकारात्मक नजरिए से देखे तो यह प्रतियोगिता हरि को शीर्ष स्तर पर एक मजबूत खिलाड़ी बना सकती है । उन्होने इस प्रतियोगिता में हार के बाद दो बार वापसी कर जीत दर्ज की जो उनकी मजबूत मानसिक स्थिति को दर्शाता है और दुनिया में शीर्ष स्तर पर यह बेहद ही असाधारण और जरूरी गुण माना जाता है
एक और यह भी साफ थी की शुरुआत से वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे कई बार उन्होने बेजा गलतियाँ की फिर भी उनका प्रदर्शन उन्होने बहुत नीचे नहीं जाने दिया जो उनके बढ़ते अनुभव को दिखाता है । उम्मीद है वह भविष्य में अपनी गलतियों को सुधार कर और बेहतर खिलाड़ी के तौर पर उभर कर सामने आएंगे ।
फ़ाइनल रैंकिंग फीडे ग्रांड प्रिक्स ,मॉस्को
Rk |
SNo |
Ti. |
Name |
FED |
Rtg |
Pts |
rtg+/- |
1 |
4 |
GM |
Ding Liren |
CHN |
2773 |
6,0 |
11,6 |
2 |
5 |
GM |
Mamedyarov Shakhriyar |
AZE |
2772 |
5,5 |
5,1 |
3 |
1 |
GM |
Vachier-Lagrave Maxime |
FRA |
2795 |
5,0 |
-4,5 |
|
2 |
GM |
Nakamura Hikaru |
USA |
2786 |
5,0 |
-1,4 |
|
3 |
GM |
Giri Anish |
NED |
2785 |
5,0 |
-3,4 |
|
6 |
GM |
Svidler Peter |
RUS |
2755 |
5,0 |
2,2 |
|
8 |
GM |
Grischuk Alexander |
RUS |
2750 |
5,0 |
2,7 |
|
13 |
GM |
Radjabov Teimour |
AZE |
2710 |
5,0 |
11,0 |
|
16 |
GM |
Hou Yifan |
CHN |
2652 |
5,0 |
14,1 |
10 |
9 |
GM |
Harikrishna P. |
IND |
2750 |
4,5 |
-4,3 |
|
12 |
GM |
Gelfand Boris |
ISR |
2724 |
4,5 |
3,8 |
|
15 |
GM |
Tomashevsky Evgeny |
RUS |
2696 |
4,5 |
6,3 |
13 |
14 |
GM |
Vallejo Pons Francisco |
ESP |
2710 |
4,0 |
-3,2 |
|
18 |
GM |
Hammer Jon Ludvig |
NOR |
2621 |
4,0 |
6,6 |
15 |
7 |
GM |
Nepomniachtchi Ian |
RUS |
2751 |
3,5 |
-15,7 |
|
10 |
GM |
Adams Michael |
ENG |
2747 |
3,5 |
-11,6 |
|
17 |
GM |
Salem A.R. Saleh |
UAE |
2633 |
3,5 |
2,3 |
18 |
11 |
GM |
Inarkiev Ernesto |
RUS |
2727 |
2,5 |
-21,6 |
निकलेश जैन