Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 04:59 PM
आईपीएल सीजन 10 का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने भारतीय मूल के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जिंदर महल को...
नई दिल्लीः आईपीएल सीजन 10 का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने भारतीय मूल के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जिंदर महल को खास तोहफा दिया है। उन्होंने जिंदर महल को टीम के नाम की जर्सी गिफ्ट की है।
जिंदर ने उनके द्वारा दिए गए इस तोहफे को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा की मुझे इस जर्सी को पहन कर बड़ा गर्व महसूस हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्रिकेट मेरी जान है। जिंदर इस समय WWE में छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में बैकलैश पीपीवी में रैंडी आॅर्टन को हराया था आैर अब WWE बैटलग्राउंड के पंजाबी प्रिसन मैच में वह उनसे लडे़ंगे।
मुंबई को भी मिल चुका WWE से गिफ्ट
कुछ दिन पहले WWE रैसलर ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को अपनी बेल्ट गिफ्ट की थी। इस बैल्ट में दोनों तरह मुंबई इंडियंस को लोगो लगा हुआ था। मुंबई इंडियस ने इस साल तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई के चैंपियन बनने के बाद ट्रिपल एच ने वादा किया था कि वह टीम को गिफ्ट देंगे आैर उन्होंने अपना वादा निभाते हुए उन्हें बेल्ट गिफ्ट की।