भ्रष्टाचार मामले में फंसे जमशेद पर PCB ने आरोप तय किए

Edited By ,Updated: 12 Apr, 2017 08:55 PM

nasir jamshed

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कथित रूप से भ्र...

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद पर औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिये हैं। जमशेद समेत पांच खिलाडिय़ों के खिलाफ पीएसएल में भ्रष्टाचार में शामिल होने को लेकर जांच चल रही है। पीसीबी ने जमशेद पर यह आरोप उनके भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के बाद तय किये हैं। पीसीबी के अनुसार जमशेद जांच में असहयोग कर रहे हैं।   

इस समय बर्मिंघम में मौजूद जमशेद को इन आरोपों का 14 दिनों के भीतर जवाब देना है। जमशेद को इंग्लैंड की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी ने इसी वर्ष फरवरी में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गयी थी। पीसीबी ने मामला उजागर होने के बाद जमशेद को निलंबित कर दिया था। पीसीबी ने जमशेद पर भ्रष्टाचार रोधी संहिता की धारा 2.4.6 और 2.4.7 के तहत आरोप तय किये हैं। बोर्ड का मानना है कि जमशेद पीएसएल भ्रष्टाचार विवाद का केन्द्र ङ्क्षबदु हैं। बोर्ड ने दावा किया कि बोर्ड के दो अधिकारी इस समय इंग्लैंड में हैं और उन्होंने जमशेद से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन वे अभी तक उनसे नहीं मिल पाये हैं। जमशेद उनके खिलाफ जांच में गैर जिम्मेदाराना रुख अपनाये हुए हैं और कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं।   

उल्लेखनीय है कि पीएसएल के दूसरे संस्करण में कथित रूप से भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोपों के तहत पीसीबी ने जमशेद के अलावा चार अन्य खिलाडिय़ों शर्जील खान ,खालिद लतीफ ,मोहम्मद इरफान और शाहजेब हसन को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया था। इरफान पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलने के लिये एक वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया गया है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!