Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 03:00 PM
12 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच की पत्नी येलेना ने एक बच्ची को जन्म दिया। स्थानीय मीडिया ने आज इसकी जानकारी दी...
बेलग्रेड: 12 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच की पत्नी येलेना ने एक बच्ची को जन्म दिया। स्थानीय मीडिया ने आज इसकी जानकारी दी।
ब्लिच अखबार की रिपोर्ट के अनुसार येलेना ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया और इस खिलाड़ी के दूसरे बच्चे का नाम तारा रखा गया। वह दो साल पहले बेटे स्टेफन के पिता बने थे।
30 वर्षीय जोकोविच ने जुलाई में घोषणा की थी कि वह कोहनी की चोट के कारण बचे हुए सत्र में नहीं खेल पाएँगे। इसी चोट के कारण वह जुलाई में विम्बलडन के क्वार्टरफाइनल में रिटायर हो गए थे।