धोनी को इस अंदाज में देख हैरान रह गए कीवी प्लेयर्स

Edited By ,Updated: 26 Oct, 2016 09:28 AM

odi series india new zealand hometown ranchi cricketers indvsnz

भारत-न्यूजीलैंड की टीमों में बीच चल रही वनडे सीरीज का आज चौथा मैच है। यह मैच धोनी के होमटाउन रांची में है। इस दौरान धोनी...

नई दिल्ली:  भारत-न्यूजीलैंड की टीमों में बीच चल रही वनडे सीरीज का आज चौथा मैच है। यह मैच धोनी के होमटाउन रांची में है। इस दौरान धोनी  जब अपनी हमर-एच2 कार लेकर निकले तो  न्यूजीलैंड के प्लेयर्स की आखें फटी रह गईं।

दरअसल, धोनी जैसे ही रांची पहुंचे पहले अपने परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपनी हमर कार से होटल जाने का फैसला किया। रास्ते में वे न्यूजीलैंड टीम की बस के साथ पैरेलल चल रहे थे। इस तरह धोनी को देखकर सभी हैरान रह गए और उनकी कार को निहारते रह गए। ज्यादातर न्यूजीलैंड के क्रिकेटर्स  इस तरह के शौक नहीं रखते। बता दे कि 1.5 करोड़ की हमर माही की सबसे फेवरेट कार है। 

धोनी के घर में सीरीज कब्जाने उतरेगा भारत
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले चौथे वनडे मुकाबले में मेजबान भारतीय टीम अपने विजयी क्रम को बरकरार रखने के साथ सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी।   

भारत ने तीसरा वनडे 7 विकेट से जीतने के बाद 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है और चौथा मैच जीतकर वह 3-1 से अपराजेय बढ़त बना लेगी। वहीं मेहमान टीम न्यूजीलैंड के लिए यह 'करो या मरो' का मैच साबित होगा। उसे इस मैच को जीतने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और परिणाम उसके हक में रहा तो एक बार फिर सीरीज 2-2 से बराबरी के रोमांचक मोड़ पर हेागी। 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!