1948 में पहली बार भारतीय फुटबॉल टीम ने लिया भाग

Edited By ,Updated: 05 Aug, 2016 01:02 PM

olympic games london pakistan hockey rio olympic

द्वितीय विश्व युद्ध के चलते 1940 व 1944 में ओलिम्पिक खेलें नहीं हो पाईं। 1948 में लंदन (ग्रेट ब्रिटेन) ओलिम्पिक में 5 देशों के 4104 (3714 पुरुष व 390 महिलाएं) खिलाडिय़ों ...

नई दिल्ली: द्वितीय विश्व युद्ध के चलते 1940 व 1944 में ओलिम्पिक खेलें नहीं हो पाईं। 1948 में लंदन (ग्रेट ब्रिटेन) ओलिम्पिक में 5 देशों के 4104 (3714 पुरुष व 390 महिलाएं) खिलाडिय़ों ने 17 खेलों के 136 मुकाबलों में भाग लिया। यह खेल 2 जुलाई से 14 अगस्त तक करवाए गए।   इन खेलों के दौरान जर्मनी व जापान को भाग लेने की मनाही थी। अमरीका 84 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। स्वीडन, फ्रांस, हंगरी व इटली ने क्रमश: 2 से 5 स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि मेजबान ग्रेट ब्रिटेन 12वें स्थान पर रहा। 
 
इस ओलिम्पिक में आजाद भारत के 7 सदस्यीय दल ने अपने वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज के साथ 10 खेलों के 3 मुकाबलों में भाग लिया। इस बार भी भारतीय दल को केवल हॉकी में ही एकमात्र स्वर्ण पदक मिला। भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किशन लाल ने किया। हॉकी में ग्रेट ब्रिटेन ने द्वितीय व नीदरलैंड ने तीसरा स्थान व पाकिस्तान चौथे स्थान पर रहा। फुटबॉल में पहली बार भारतीय टीम ने ओलिम्पिक खेलों में भाग लिया और नंगे पांव मैदान में उतरी थी।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!