Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 09:02 PM
भारत ने 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते...
भुवनेश्वर: भारत ने 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए बारिश से प्रभावित दूसरे दिन आज यहां चार स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले।
भारतीय एथलीटों ने 400 मीटर में पुरूष और महिला दोनों वर्गों में सोने का तमगा हासिल किया। निर्मला शेरोन ने महिलाओं की 400 मीटर जबकि मोहम्मद अनस ने पुरूषों की 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता।
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में पी यू चित्रा ने पहला स्थान हासिल किया जबकि पुरूषों की 1500 मीटर दौड़ में अजय कुमार सरोज स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। भारत ने कल दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे और वह पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।