Edited By ,Updated: 28 Aug, 2016 07:39 AM
रियो ओलिम्पिक में भारत के लिए बैडमिंटन में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाली पी.वी. सिंधू पारंपरिक वेशभूषा में यहां स्थित महाकाली मंदिर...
हैदराबाद: रियो ओलिम्पिक में भारत के लिए बैडमिंटन में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाली पी.वी. सिंधू पारंपरिक वेशभूषा में यहां स्थित महाकाली मंदिर पहुंचीं जहां उन्होंने पूरे परिवार के साथ विधि-विधान से महाकाली की पूजा की।
ओलिम्पिक से घर लौटने के बाद पहली बार यहां मां के दर्शन करने आई सिंधू ने अपनी जीत के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। अपने सिर पर पूजा की टोकरी लिए सिंधू मंदिर पहुंची थीं।