चंडीगढ़ और जालंधर बने जॉइंट हॉकी चैंपियन

Edited By ,Updated: 07 Sep, 2016 02:49 PM

rock rovers club hockey academy surjeet

रॉक रोवर्स क्लब द्वारा आयोजित एसएन वोहरा मेमोरियल अंडर-14 हॉकी टूर्नामेंट में चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी और जालंधर की सुरजीत हॉकी ...

चंडीगढ़: रॉक रोवर्स क्लब द्वारा आयोजित एसएन वोहरा मेमोरियल अंडर-14 हॉकी टूर्नामेंट में चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी और जालंधर की सुरजीत हॉकी एकेडमी ने संयुक्त रूप से खिताब हासिल किया है। 
 
24 मिनट तक रहा 0-0 स्कोर 
फुल टाइम तक दोनों टीमों ने एक एक गोल किया था और कमेटी ने दोनों काेa ही विजेता घोषित करने का फैसला किया। मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रमण करना शुरू कर दिया। पहले 24 मिनट तक स्कोर 0-0 ही रहा। इसके बाद सुरजीत हॉकी एकेडमी के दिलराज सिंह ने मोर्चा खोला और 25वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोल दिया। उनके इस फील्ड गोल से चंडीगढ़ की टीम दबाव में आ गई। हाफ टाइम तक बोर्ड पर यही एकमात्र गोल रहा और चंडीगढ़ की टीम 1-0 से पीछे रही।
 
55वें मिनट में सुरजीत हॉकी एकेडमी ने डी में गलती की जिस कारण चंडीगढ़ एकेडमी को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। इस कॉर्नर को रोहित ने बेकार नहीं जाने दिया और उसे गोल में बदल कर टीम का खाता खोल दिया। बोर्ड पर स्कोर बराबर हो चुका था। इसके बाद दोनों ही टीमों ने अच्छे मूव बनाए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 
 
इसके अलावा सुरजीत हॉकी एकेडमी के जश्नप्रीत सिंह को बेस्ट गोलकीपर, चंडीगढ़ के रोहित को बेस्ट फुल बैक, अंकुश को बेस्ट हाफ बैक और मोहाली के अभिताब को बेस्ट फॉरवर्ड चुना गया। बीजेपी चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट संजय टंडन ने विजेता खिलाड़ियों काे सम्मानित किया।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!