Edited By ,Updated: 25 May, 2016 08:27 PM
क्रिकेट के भगवान कहे जाते सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट...
हुबली : क्रिकेट के भगवान कहे जाते सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट की दुनिया में कदम रख चुका है। अर्जुन बाएं हाथ के गेंदबाज और बाएं हाथ के ही तेज गेंदबाज हैं। अर्जुन अपने पहले ही मैच में शून्य पर आउट हो गए। अर्जुन तेंदुलकर वेस्ट जोन की तरफ से अंडर-16 टीम में इंटर जोनल टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।
अर्जुन तेंदुलकर अपनी पारी के दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए और भी वो भी बोल्ड। अर्जुन वेस्ट जोन की तरफ से पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे। गेंदबाज के रूप में अर्जुन ने एक विकेट भी लिया। अर्जुन पहले से ही मुंबई की अंडर 16 टीम के सदस्य है। उन्होंने नेशनल टीम के लिए अपना डेब्यू जनवरी 2011 में पुणे मे हुए कैडैंस ट्रॉफी के दौरान किया।