साक्षी का विश्व चैंपियनशिप में होगा 'टेस्ट'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2017 03:31 PM

sakshi malik

रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली महिला पहलवान साक्षी मालिक का 21 से 27 अगस्त तक फ्रांस के पेरिस में होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता ...

नई दिल्ली: रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली महिला पहलवान साक्षी मालिक का 21 से 27 अगस्त तक फ्रांस के पेरिस में होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में ओलम्पिक के बाद पहला असली टेस्ट होगा।   

साक्षी रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली चौथी भारतीय पहलवान और पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। साक्षी ने पिछले साल रियो में अगस्त में हुए ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया था और उसके ठीक एक साल बाद अब वह विश्व चैंपियनशिप में उतरेंगीं लेकिन इस बार उनका नया भार वर्ग होगा।  

साक्षी ने ओलम्पिक पदक जीतने के बाद सीधे प्रो रेसलिंग लीग में हिस्सा लिया लेकिन इस लीग में उन्होंने सिर्फ भारतीय पहलवानों से ही मुकाबले लड़े। दिल्ली सुल्तान टीम की तरफ से खेलने वाली साक्षी को लीग के एक मैच में ओलम्पिक कांस्य विजेता ट्यूनीशिया की मारवा अमरी से खेलना था लेकिन वह बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं उतर पायीं। हरियाणा की साक्षी इसके बाद इस साल मई में दिल्ली में हुई एशियाई चैंपियनशिप में नए वजन वर्ग 60 किलोग्राम में उतरीं। साक्षी ने रियो का पदक 58 किलोग्राम में जीता था।   

देश को साक्षी से पूरी उम्मीद थी कि वह 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करेंगी लेकिन रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की रिसाको कवाई ने मात्र दो मिनट 44 सेकंड में ही भारतीय पहलवान को धूल चटा दी। रिसाको ने 10-0 के अंतर से मुकाबला समाप्त कर दिया। जापानी पहलवान के लगातार 10 वां अंक हासिल करते ही मुकाबला रोक दिया गया और उन्हें तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। रिसाको ने रियो में 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता था।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!