B'day  specai : जानिए, सानिया के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

Edited By ,Updated: 15 Nov, 2016 12:36 PM

sania mirza  grand slam  tennis  international jewellery week  ramp walk

भारतीय दुनिया की जानी-मानी टैनिस स्टार सानिया मिर्जा के बारे में कौन नहीं जानता है। आज यानि कि 15 नवंबर 2016......

नई दिल्ली: भारतीय दुनिया की जानी-मानी टैनिस स्टार सानिया मिर्जा के बारे में कौन नहीं जानता है। आज यानि कि 15 नवंबर 2016 को 30 साल की हो गई हैं। फैशन में एक्सपेरिमेंट करना हो, कुछ नया ट्राई सानिया हमेशा ही नंबर एक पर रही हैं। टैनिस क साथ साथ यह स्क्रीन अपियरेंस में भी सानिया छाई रहती हैं।

सानिया का जन्म
हैदराबाद खेल पत्रकार की बेटी सानिया मिर्जा को 2005 में 50 हीरोज ऑफ एशिया लिस्ट में शामिल किया था। सानिया एकमात्र एशियन महिला टैनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मिक्स डबल्स में 3 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया है। सानिया मिर्जा 15 नवंबर (15 नवंबर, 1986) को अपना 28वां जन्मदिन मनाएंगी।

सानिया का रैंप वॉक
स्पोर्ट की ऐसी कम हस्तियां हैं जो फैशन की दुनिया में भी छाई रहती हैं। सानिया मिर्जा भी उन्हीं में से एक हैं। सानिया ने अगस्त 2015 में ज्यूलरी डिजाइनर मोनी अग्रवाल के लिए इंडिया इंटरनेश्नल ज्यूलरी वीक में रैंप वॉक किया था। सानिया ने शो-स्टॉपर बनने के बाद कहा था, 'भले ही मैं एक स्पोर्ट्सपर्सन हूं, लेकिन उससे पहले एक आम लड़की भी हूं। मुझे भी सजना-संवरना पसंद है और गहनों का शौक है। स्पोर्ट्स में होने का ये मतलब नहीं कि मेरे दूसरी लड़कियों या महिलाओं जैसे शौक नहीं हैं।

टैनिस करियर
* 3 फरवरी, 2003 को इन्होंने टैनिस करियर की शुरुआत की।
* सिंगल में 271 मैच खेले, 161 जीते
* 1 WTA और 14 ITF खिताब
* मिक्स डबल्स: ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009)
* मिक्स डबल्स: फ्रेंच ओपन (2012)
* मिक्स डबल्स: यूएस ओपन (2014)
* डबल्स में 323 मैच खेले, 168 जीते
* डबल्स: 22 WTA और 5 ITF खिताब

आत्मकथा लिखने में हैं बिजी
सानिया मिर्जा भी मास्टर ब्लास्टर सचिन की तरह अब जल्द ही दुनिया के सामने अपनी आत्मकथा के जरिए दिल के राज खोलेंगी। सानिया ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इसका खुलासा किया है कि वह भी अपनी आत्मकथा लिख रही हैं, लेकिन फिलहाल उनकी किताब पूरी नहीं हुई है और उन्हें इस बात को लेकर दुविधा है, वह इसे कब रिलीज करेंगी। हैदराबादी खिलाड़ी ने कहा, "मेरे बारे में कई बातें लिखी गई हैं जिनमें आधी सच हैं, तो आधी गलत। मैं दुनिया के सामने सच्चाई लाना चाहती हूं। मैं अपनी आत्मकथा लिख रही हूं, ताकि दुनिया तक मेरा जीवन और मेरा नजरिया पहुंचे।

सानिया की शादी
सानिया ने पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी की है। उनकी शादी के लेकर लोगों ने जमकर हंमाना किया था। पाक खिलाड़ी के साथा शादी को भारतियों ने मुंश्किल से स्वीकारा था। पाक की बहू होने के बाद भी सानिया भारत के लिए खेल रही हैं।

विवादों पर किया सचिन का सपोर्ट
विवादों को लेकर सानिया ने कहा हम एथलीट अपनी किताब बेचने के लिए विवाद खड़े नहीं करते हैं और सचिन जैसा व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता है। उन्होंने महिला एकल में नहीं खेलने को लेकर कहा, "उनकी पांच वर्षों में तीन सर्जरी हो चुकी है, इसलिए उन्होंने महिला एकल से हटने का फैसला किया था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!