एक बार फिर दुनिया की नंबर 1. ODI टीम बनी दक्षिण अफ्रीका

Edited By ,Updated: 11 Feb, 2017 10:23 AM

savssl

दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन में समाप्त हुई घरेलू वनडे श्रृंखला में श्रीलंका का 5-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद एक बार फिर दुनिया की नंबर एक एकदिवसीय टीम

दुबई: दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन में समाप्त हुई घरेलू वनडे श्रृंखला में श्रीलंका का 5-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद एक बार फिर दुनिया की नंबर एक एकदिवसीय टीम बन गया। श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका नंबर एक पर काबिज आस्ट्रेलिया से 4 अंक पीछे था। 

आस्ट्रेलिया को साथ ही न्यूजीलैंड में 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे दक्षिण अफ्रीका 119 अंक के साथ विश्व चैम्पियन टीम को पछाड़कर 119 अंक के साथ दुनिया की नंबर एक टीम बन गया। आस्ट्रेलिया 118 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।  भारत 112 अंक के साथ चौथे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के 113 अंक हैं।   

दक्षिण अफ्रीका पिछली बार नवंबर 2014 में दुनिया की नंबर एक टीम था जब भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी। इसी महीने आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 4-1 से हराकर पहला स्थान हासिल कर लिया था।  वर्ष 2002 में मौजूदा रैंकिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद दक्षिण अफ्रीका 5वीं बार शीर्ष पर पहुंचा है। टीम फरवरी 2007, मार्च से मई 2008, जनवरी से अगस्त 2009 और अक्तूबर से नवंबर 2014 तक शीर्ष पर रही। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!