फिर गरजा 'गब्बर' का बल्ला, पहुंचे सहवाग के रिकाॅर्ड के बराबर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 04:05 PM

shikhar dhawan

गब्बर नाम से मशहूर शिखर धवन का बल्ला फिर गरजा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच की पह...

पल्लकेेलेः 'गब्बर' नाम से मशहूर शिखर धवन का बल्ला फिर गरजा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। श्रीलंका की धरती पर ये उनका तीसरा शतक रहा। उनसे पहले सहवाग और पुजारा भी श्रीलंका में तीन-तीन शतक लगा चुके हैं। 
PunjabKesari
इस मामले में पहले स्थान पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने श्रीलंका में पांच शतक जमाए थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट शतक 31 जुलाई 1993 को लगाया था। वहीं सहवाग ने 1 गाले आैर 2 शतक कोलंबो स्टेडियम में लगाए हैं। 
PunjabKesari
धवन ने चल रहे आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में 17 चाैकों की मदद से 119 रनों की पारी खेली। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ गाले स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट में 190 आैर साल 2015 में भी उन्होंने इसी स्टेडियम पर 135 रनों की पारी खेली थी। 

श्रीलंका की धरती पर सचिन के द्वारा लगाए गए 5 शतक
        स्कोर         स्टेडियम                 साल
       104*           कोलंबो           31 July 1993
       143            कोलंबो          3 August 1997
       139            कोलंबो         11 August 1997
       124*           कोलंबो     28 February 1999
       203            कोलंबो            28 July 2010

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!