Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 04:05 PM
गब्बर नाम से मशहूर शिखर धवन का बल्ला फिर गरजा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच की पह...
पल्लकेेलेः 'गब्बर' नाम से मशहूर शिखर धवन का बल्ला फिर गरजा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। श्रीलंका की धरती पर ये उनका तीसरा शतक रहा। उनसे पहले सहवाग और पुजारा भी श्रीलंका में तीन-तीन शतक लगा चुके हैं।
इस मामले में पहले स्थान पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने श्रीलंका में पांच शतक जमाए थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट शतक 31 जुलाई 1993 को लगाया था। वहीं सहवाग ने 1 गाले आैर 2 शतक कोलंबो स्टेडियम में लगाए हैं।
धवन ने चल रहे आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में 17 चाैकों की मदद से 119 रनों की पारी खेली। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ गाले स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट में 190 आैर साल 2015 में भी उन्होंने इसी स्टेडियम पर 135 रनों की पारी खेली थी।
श्रीलंका की धरती पर सचिन के द्वारा लगाए गए 5 शतक
स्कोर स्टेडियम साल
104* कोलंबो 31 July 1993
143 कोलंबो 3 August 1997
139 कोलंबो 11 August 1997
124* कोलंबो 28 February 1999
203 कोलंबो 28 July 2010