शिव कपूर ने 12 साल बाद जीता एशियाई टूर खिताब

Edited By ,Updated: 30 Apr, 2017 02:56 PM

shiv kapoor

भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने अंतिम दौर में 8 अंडर 64 का बेहतरीन स्कोर बनाकर आज यहां पहला यींगडर हैरिटेज गोल्फ टूर्नामेंट जीतकर एशियाई टूर ...

मियोली: भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने अंतिम दौर में 8 अंडर 64 का बेहतरीन स्कोर बनाकर आज यहां पहला यींगडर हैरिटेज गोल्फ टूर्नामेंट जीतकर एशियाई टूर खिताब के लिये पिछले 12 वर्षों से चला आ रहा इंतजार खत्म किया।  कपूर ने पहले 9 होल में तीन अंडर का स्कोर बनाया। उन्होंने अंतिम 7 होल में से 5 में स्कोर किया और आखिर में कुल 16 अंडर 272 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे।  

उन्होंने खिताब जीतने के बाद कहा कि मैं आखिरकार फिर से खिताब जीतने में सफल रहा और यह बहुत अच्छा अहसास है। 2015 में अपना यूरोपियन टूर कार्ड गंवाने और 2016 में यकृत की बीमारी से जूझने के बाद यह बड़ी राहत है। गेविन ग्रीन (67) और यिकुएन चांग (68) दोनों 14 अंडर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।  कपूर ने कहा, ‘‘यह इंतजार बहुत लंबा खिंच गया था और इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। मैं जानता था कि अंतिम दौर में स्कोर कम होगा। ’’ पैंतीस वर्षीय कपूर ने 2005 में वोल्वो मास्टर्स के रूप में अपना पहला एशियाई टूर खिताब जीता था। इसके बाद वह चार अवसरों पर दूसरे और तीन बार तीसरे

स्थान पर रहे। इसके अलावा वह अन्य 21 अवसरों पर चौथे और दसवें स्थान के बीच रहे थे।  अन्य भारतीयों में सुजान सिंह (67) ने लगातार तीसरे दौर में 70 से कम का स्कोर बनाया। उन्होंने अंतिम पांच होल में से 4 में बर्डी बनाई। वह और हिम्मत राय (71) दोनों 5 अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 22वें स्थान पर रहे। 

 पहले दौर के बाद दूसरे स्थान पर रहे एस चिक्कारंगप्पा इसके बाद दूसरे और तीसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और संयुक्त 27वें स्थान पर रहे। खालिन जोशी (70) संयुक्त 37वें, राहिल गंगजी (70) संयुक्त 52वें और चिराग कुमार (77) संयुक्त 60वें स्थान पर रहे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!