Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jul, 2017 07:23 PM
शीर्ष भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को उनके शानदार खेल के लिए उ....
चेन्नई: शीर्ष भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को उनके शानदार खेल के लिए उनके गृहराज्य तमिलनाडु में खेल कोटे के अंतर्गत नौकरी दी गई है। जोशना ने देश और राज्य के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ढेरों सफलताएं अर्जित की हैं। जिसके लिए राज्य सरकार ने सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें मंगलवार को नौकरी प्रदान की।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार जोशना को राज्य बिजली विभाग में सीनियर स्पोर्ट्स अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री ईके पलनीसामी ने यहां राज्य सचिवालय में जोशना को नियुक्ति प्रमाणपत्र दिया। उल्लेखनीय है कि जोशना ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में और एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञप्ति में बताया गया कि जोशना राज्य की एक दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य और देश को कई बार गर्व करने का मौका दिया है। मुख्यमंत्री ने उनकी व्यक्तिगत सिफारिश को स्वीकार करते हुए उन्हें सीधे नियुक्ति प्रदान की।