यह हैं ऐसे 5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाया है सबसे कम गेंदों में अर्द्धशतक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 07:21 PM

these are 5 batsmen who put the fifties in the lowest balls

क्रिकेट की दुनिया में टी20 की काफी लीग्स होती हैं। आईपीएल और बिग बैश दुनिया की सबसे लोकप्रिय

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में टी20 की काफी लीग्स होती हैं। आईपीएल और बिग बैश दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग्स मानी जाती हैं। टी20 क्रिकेट में हर खिलाड़ी जल्द से जल्द रन बनाने की कोशीश करता है। आज हम आपको ऐसे 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगें जिन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदो में अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इनमे पहले स्थान पर भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह हैं। आइए जाने ऐसे पांच बल्लेबाज जिन्होंने लगाया है सबसे कम गेंदो में अर्द्धशतक

1. युवराज सिंह 
भारतीय टीम के महान बल्लेबाज युवराज सिंह सिक्सर किंग के नाम से मशहुर हैं। टी20 में सबसे कम गेंदो मे शतक लगाकर उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया हुआ है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्वकप में मात्र 12 गेंद में अर्द्धशतक लगाया था। जिसमे 3 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इसके अलावा 6 गेंद में 6 छक्के लगाकर युवराज सिंह सिक्सर किंग बन गए थे।
PunjabKesari
2.क्रिस गेल
क्रिस गेल विंडीज के धाकड बल्लेबाजों में से एक हैं। गेल ने ये कारनामा बिग बैश लिग की टीम मेलबोर्न रेनेगेड्स की और से खेलते हुए किया था। गेल ने मात्र 12 गेंद में अर्धशतक बनाया था। गेल ने इस पारी में 17 गेंद में 56 रन्स बनाए थे। जिसमे 2 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
PunjabKesari
3.मार्कस ट्रेसकोथिक
मार्कस ट्रेसकोथिक सॉमरसेट टीम के लिए खेलते है। मार्कस इस ल्सिट में टीसरे स्थान पर है। उन्होंने केवल 13 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। उन्होंने इस पारी में 27 गेंद में 78 रन्स बनाए थे। जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 7 चौके लगाए थे। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 288.88 था।
PunjabKesari
4.इमरान नज़ीर
इमरान नज़ीर पाकिस्तानी खिलाड़ी है और वह सियालकोट टीम में खेलते हैं। उन्होंने ये कारनामा सियालकोट और लाहौर ईगल्स के बीच खेले गए मुकाबले में किया था। उन्होंने मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। जिसमे 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। 
PunjabKesari
5.गेरार्ड ब्रोफी
गेरार्ड ब्रोफी योर्करशायर टीम के लिए खेलते है। उन्होंने मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। ब्रोफी ने इस मुकाबले में 18 गेंद में 57 रन्स बनाए थे। जिसमे 13 चौके शामिल थे।  PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!