यह हैं ऐसे पांच बल्लेबाज जिन्होंने मैच की आखरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीताया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 02:39 PM

these five batsmen won team putting six on last ball of match

आपने क्रिकेट जगत में कई सर्वश्रेष्ठ फिनिशर देखे होंगे जो अपनी टीम को मैच जीताने में पूरा योगदेन देते

नई दिल्ली: आपने क्रिकेट जगत में कई सर्वश्रेष्ठ फिनिशर देखे होंगे जो अपनी टीम को मैच जीताने में पूरा योगदान देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने मैच की आखरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को मैच जीतवाया हो। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं। उन्होंने कई बार छक्का मारकर टीम को मैच जीता है। आइए जाने ऐसे पांच बल्लेबाज जिन्होंने आखरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीताया हो।

जावेद मियांदाद
पाकिस्तान के महान खिलाड़ी जावेद मियांदाद अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण दुनिया भर में मशहूर थे। वह दबाव में खेलना अच्छे तरीके से जानते थे। उन्होंने ये कारनामा 1986 में एशिया कप के फाइनल में किया था। यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच था। पाकिस्तान को जीतने के लिए 1 गेंद में 4 रनों की जरूरत थी। गेंदबाजी उस समय भारत के पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा के  हाथ थी। जावेद ने चेतन की आखरी गेंद को छक्का लगाकर पाकिस्तान को ऐशिया कप का खिताब जीताया था। यह हार देश आज तक नहीं भूल पाया।
PunjabKesari
महेंद्र सिंह धोनी 
महेंद्र सिंह धोनी भारत के महान खिलाडियों में से एक हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में भी शामिल हैं। उन्होंने कई भार अपनी टीम को जीत दिलाई हैं। उन्होंने यह कारनामा आईपीएल के मैच में किया था। यह मैच राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस और किंग्स इलेवन पंजाब के मध्य चल रहा था। पुणे को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 23 रन की जरूरत थी। गेंदबाजी स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल के हाथ में थी। टीम को जीतने के लिए आखरी गेंद में 6 रनों की जरूरत थी। धोनी ने पटेल की आखरी फुललेंथ गेंद पर मिडविकेट के उपर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलवाई।
PunjabKesari
ब्रेंडन टेलर
जिम्बाब्वे के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने यह कारनामा 2006 में बंगलादेश के खिलाफ किया था। इस मैच में जिम्बाब्वे को जीतने के लिए 237 रनों का लक्ष्य पार करना था। इस मैच की आखरी गेंद पर जीतने के लिए टीम को 5 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर उस समय टेलर थे। गेंद बंगलादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा के हाथ में थी। टेलर ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए एक शानदार पारी खेली उन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ कर टीम को जीत दिलवाई। 
PunjabKesari
शिवनारायण चंद्रपाल
विंडीज के मध्य क्रम के बल्लेबाज चंद्रपाल भी महान खिलाडियों में से एक थे। उन्होंने अपनी टीम को जीताने के लिए कई शानदार पारियां खेली। उन्होंने यह कारनामा 2006 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। इस मैच में विंडीज को जीतने के लिए आखरी गेंद पर 6 रनों की जरूरत थी। चंद्रपाल ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज चमिंडा वास की आखरी गेंद पर छक्का जड़ कर टीम को जीत हासिल करवाई थी।
PunjabKesari
रायन मैकलेरन
साउथ अफ्रीका के महान आलराउंडर रायन मैकलरेन भी इस लिस्च में शामिल हैं। मैकलेरेन न यह कारनामा 2013 में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में किया था। खेल के आखिरी गेंद के दौरान दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी। उस समय रायन ने दाएं हाथ के गेंदबाज जेम्स फ्रैंकलिन की आखरी गेंद पर छक्का जड़ के अपनी टीम को जीत दिलाई थी। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!