टोक्यो ओलिंपिक बजट में 2 अरब डॉलर की कटौती

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jun, 2017 04:02 PM

tokyo olympic

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के उपाध्यक्ष जॉन कोर्ट्स ने शुक्रवार को टोक्यो ओलिंपिक 2020 की तैयारियों के लिए निर्धारित बजट में कटौती करने पर खुशी जताई है ....

टोक्यो: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के उपाध्यक्ष जॉन कोर्ट्स ने शुक्रवार को टोक्यो ओलिंपिक 2020 की तैयारियों के लिए निर्धारित बजट में कटौती करने पर खुशी जताई है जिसके तहत अब तक बजट में दो अरब डॉलर कम किए गए हैं।  

टोक्यो ओलिंपिक के आयोजकों ने कहा कि उन्होंने खेलों के लिए बड़ी कटौती की है और वह आगे भी बजट में कमी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गत वर्ष सितंबर में टोक्यो शहर की सरकार ने ओलिंपिक आयोजकों को बजट के 30 खरब येन तक पहुंचने की चेतावनी दी थी। यह वर्ष 2013 में जापान के मेजबानी जीतने के समय निर्धारित बजट से चार गुना अधिक है जिसने आईओसी को चिंता में डाल दिया था।  

वैश्विक संस्था ने टोक्यो ओलिंपिक के आयोजकों को बजट में कमी करने के लिए कहा था। गत माह आयोजकों ने नए जारी आंकड़ों में बताया कि उन्होंने बजट में आकस्मिक व्यय सहित कुल प्रस्तावित बजट को 18 हजार करोड़ येन से कम करके अब 16 हजार करोड़ येन तक कर दिया है।  कोर्ट्स ने कहा कि हम यह जानकर खुश हैं कि संशोधित बजट में करीब दो अरब डॉलर बचाए जा रहे हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम इस काम को यहीं रोक दें। हम आगे भी बजत करने के लिए प्रयास जारी रखेंगे क्योंकि करदाताओं के पैसे को बचाना हमारी प्राथमिकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!