Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 07:46 PM
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हाई परफोरमेंस निदेशक डेविड जान ने आज यहां कहा कि मारिन शोर्ड को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच इसलिए बनाया गया क्योंकि वह छह महीने तक महिला टीम के साथ काम करके भारतीय संस्कृति को अच्छी तरह समझ गए थे। जान
बेंगलुरु: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हाई परफोरमेंस निदेशक डेविड जान ने आज यहां कहा कि मारिन शोर्ड को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच इसलिए बनाया गया क्योंकि वह छह महीने तक महिला टीम के साथ काम करके भारतीय संस्कृति को अच्छी तरह समझ गए थे। जान ने कहा, ‘‘दूसरे कोच की तुलना में मारिन भारतीय संस्कृति को ज्यादा अच्छे से समझते हैं। पिछले छह महीने से वह महिला टीम के साथ जुड़े थे।’’ पिछले माह एक अप्रत्याशित फैसले में मारिन को रोलेंट ओल्टमेन्स की जगह भारतीय टीम का कोच बना दिया गया।
हॉकी के जानकारों ने इसे जल्दबाजी में लिया गया और चौंकाने वाला फैसला बताया था। जान ने कहा कि एशिया कप से पहले टीम को स्थिरता देने के लिये कोच की नियुक्ति जल्दबाजी में की गई जो अगले माह होना है। उन्होंने कहा, ‘‘कोच के लिए हमें कम समय में ही कई आवेदन मिले थे लेकिन एशिया कप के मद्देनजर टीम को स्थिरता देने के लिए कोच का चयन जल्दी करने की जरूरत थी। हमने तीन कोचों में से मारिन को चुनने का फैसला किया।’’