वेंगसरकर ने पृथ्वी शा को दी खास सलाह, कहा- अपना ध्यान केंद्रित रखे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 07:22 PM

vengsarkar gave special advice to earth sha  said   keep your focus

पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने आज मुंबई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शा को सलाह दी कि अगर वह भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं तो उन्होंने अपना ध्यान केंद्रित रखना होगा। पूर्व मुख्य चयनकर्ता वेंगसरकर ने कहा, ‘‘मैंने पृथ्वी को ज्यादा खेलते हुए...

मुंबई: पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने आज मुंबई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शा को सलाह दी कि अगर वह भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं तो उन्होंने अपना ध्यान केंद्रित रखना होगा। पूर्व मुख्य चयनकर्ता वेंगसरकर ने कहा, ‘‘मैंने पृथ्वी को ज्यादा खेलते हुए नहीं देखा है लेकिन उसके बारे में काफी सुना है कि वह अच्छा खिलाड़ी है। अगर वह कड़ी मेहनत करता है और ध्यान केंद्रित रखता है तो वह भारत के लिए खेलेगा।’’ रणजी ट्राफी और दलीप ट्राफी में पदार्पण करते हुए शतक जडऩे वाले पृथ्वी को साल के सर्वश्रेष्ठ जूनियर क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया। 

वेंगसरकर ने कहा, ‘‘(मुंबई के पूर्व चयनकर्ता) मिङ्क्षलद रेगे और (मुंबई के पूर्व कोच) चंद्रकांत पंडित ने मुझसे पूछा कि हमें किसे चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह (पृथ्वी) काफी युवा है लेकिन उसे मौका दिया गया और अपने पहले ही मैच में उसने शतक जड़ा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शन में निरंतरता महत्वपूर्ण है और आपको प्रत्येक मैच अपने पहले मैच की तरह खेलना होगा और शार्ट कट के बारे में नहीं सोचना होगा। आप युवा क्रिकेटर हैं और खेल में पैसा है इसलिए यह आपका ध्यान भंग कर सकता है। इसलिए अपना ध्यान केंद्रित रखें।’’  इस मौके पर महराष्ट्र के खेल मंत्री विनोद तावड़े, पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे आदि मौजूद थे।

एसजेएएम वाॢषक पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:  साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी: विदित संतोष गुजराती (शतरंज) और आकाश चिक्ते (हाकी)  साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: अदिति धुमातकर (तैराकी)  साल का सर्वश्रेष्ठ जूनियर पुरुष खिलाड़ी: अभिमन्यु पुराणिक (शतरंज)  साल की सर्वश्रेष्ठ जूनियर महिला खिलाड़ी: रायना सलदाना (तैराकी) और दिया चिताले (टेबल टेनिस)  साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (भारतीय खेल): प्रशांत मोरे (कैरम)  साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर: केदार जाधव  साल का सर्वश्रेष्ठ रणजी ट्राफी क्रिकेटर: अभिषेक नायर  साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर: स्मृति मंधाना  साल का सर्वश्रेष्ठ जूनियर क्रिकेटर: पृथ्वी शा  साल की सर्वश्रेष्ठ टीम: मुंबई इंडियन्स साल का विशेष टीम प्रदर्शन: मुंबई 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!