Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Oct, 2017 05:54 PM
कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली है, जिसमें वह धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रांची: महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच जितना अच्छा तालमेल मैदान में नजर आता है, उनके संबंध मैदान के बाहर भी उतने ही अच्छे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दिखा जब कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली , जिसमें वह धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भारतीय टीम ने शनिवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा एकदिविसीय धोनी के होमटाउन रांची में खेला था और वहीं कोहली की मुलाकात जीवा से हुई। कोहली ने जीवा से एक बार फिर से मुलाकात होने पर खुशी व्यक्त की और उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
भारत ने शनिवार को गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टी-20 श्रृंखला के पहले (वर्षा बाधित) मैच में आस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर नौ विकेट से हरा दिया था। कोहली ने 14 गेंद में तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाए और चौका जड़ कर मैच खत्म किया।