Edited By ,Updated: 24 Mar, 2017 09:24 AM
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अकसर आपसी संबंध को लेकर सुर्खियों में रहते हैं..
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अकसर आपसी संबंध को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। चाहें अपने रिलेशन को लेकर कभी भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई जगहों पर इन दोनों को एक साथ देखा भी जा चुका हैं।
अब इन दोनों के रिलेशन को लेकर टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि विराट और अनुष्का जितने भी क्रिकेटर इस समय रिलेशनशिप में हैं उन्हें आगे बढ़ना चाहिए और जल्द ही एक दूसरे से शादी कर लेनी चाहिए। हरभजन ने आगे कहा, अंतिम निर्णय उन्हीं का होगा लेकिन मैं उन सभी को सैटल होते हुए देखकर काफी खुश हो जाऊंगा।