अब एक साथ नहीं दिखेंगे विराट-अनुष्का, बनाए ये रूल!

Edited By ,Updated: 28 May, 2016 06:09 PM

virat and anushka have set new rules for their relationship

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। अब अापकाे शायद ही कभी इन दाेनाें काे पब्किली साथ देखने का माैका मिले।

मुंबईः विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। अब अापकाे शायद ही कभी इन दाेनाें काे पब्किली साथ देखने का माैका मिले। इसकी वजह यह है कि इन दाेनाें ने अपने रिलेशन को मेंटेन करने और उसे नेक्स्ट लेवल तक ले जाने के लिए कुछ खास रुल्स बना डाले हैं। 

ये हैं वाे खास रूल
खबर के मुताबिक, दोनों ने फैसला लिया है कि वे अब चीजों पर जल्दी रिएक्ट नहीं करेंगे और लो-प्रोफाइल रहकर रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। ये कपल अब मैचों के बाद ही मिला करेगा, ताकि किसी तरह की कोई कंट्रोवर्सी ना हो। इसके साथ ही अनुष्का कुछ समय तक विराट के किसी भी मैच को देखने स्टेडियम नहीं जाएंगी। 

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में शुरू हुई थी, जब कपल एक शैम्पू ऐड में साथ नजर आया था। इसके बाद जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे। तो मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भेजी थी। जहां से विराट सीधे अनुष्का के घर गए थे। फिर ये कपल लगातार अलग-अलग जगह स्पॉट किया जाने लगा। बावजूद इसके ये दोनों अपने रिलेशनशिप से इंकार करते रहे।

बचपन से जानते है दाेनाें
विराट और अनुष्का एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं। अनुष्का के भाई करुणेश अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं, और अनुष्का की पूरी फैमिली उनकी इस रिलेशनशिप से खुश थी। 2016 की शुरुआत में इनके ब्रेकअप की खबर आई थी। तब कहा गया कि विराट जल्दी शादी करना चाहते थे और अनुष्का को अपने करियर की चिंता सता रही थी। इस वजह से वे अलग हो गए। बता दें कि ये कपल पिछले कई महीनों तक एक-दूसरे से दूर रहने के बाद फिर साथ अाया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!