कोहली से मिलने श्रीलंका पहुंचीं अनुष्का, तस्वीर हुई Viral

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Aug, 2017 02:06 PM

virat kohli and anushka sharma

भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट सीरीज में भारत की ऐतिहासिक 3-0 की क्लीन स्वीप के बाद वनडे सीरीका से पहले कुछ आराम के मूड में दिखाई दे रहे हैं जहां उन्हें श्रीलंका दौरे में अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का साथ मिल गया है।  ...

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट सीरीज में भारत की ऐतिहासिक 3-0 की क्लीन स्वीप के बाद वनडे सीरीका से पहले कुछ आराम के मूड में दिखाई दे रहे हैं जहां उन्हें श्रीलंका दौरे में अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का साथ मिल गया है।  

कप्तान भारतीय टीम के साथ जुलाई मध्य से ही श्रीलंका के दौरे पर हैं जहां टीम को अभी सितंबर के पहले सप्ताह तक रहना है। भारत तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद 20 अगस्त से दांभुला में 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए उतरेगा। हालांकि इससे पहले स्टार बल्लेबाज अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ घूमते फिरते दिखाई दिए। खुद विराट ने भी श्रीलंका पहुंची अनुष्का के साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा कि मुझे मेरे प्यार के साथ इस ब्रेक की बहुत जरूरत थी। विराट ने अनुष्का के साथ कार में एक सेल्फी साझा की है, जो कि तेजी से वायरल हो रही है। 

इसके अलावा विराट ने अनुष्का के साथ श्रीलंका में अपने फैन क्लब की भी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का के साथ उनके श्रीलंकाई प्रशंसक मौजूद हैं तथा उनके साथ में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी उनके साथ  मौजूद हैं। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के साथ लिखा कि विराट और अनुष्का के साथ उनके भाग्यशाली श्रीलंकाई प्रशंसक। वेस्टइंडीज दौरे के बाद भी विराट और अनुष्का सीधे न्यूयार्क में छुट्टियां बिताने गये थे जहां कप्तान कुछ समय अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताने के बाद श्रीलंका पहुंचे थे।  


भारतीय चयनकर्ताओं ने रविवार को ही में वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी जिसमें ऑलराउंडर युवराज सिंह को बाहर रखा गया है। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया है। हालांकि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की जगह बरकरार है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!